Pratha Pratigya

ताले चटकाकर दो घरों से दस लाख से अधिक की चोरी पुलिस ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

Pratha Pratigya

ताले चटकाकर दो घरों से दस लाख से अधिक की चोरी

पुलिस ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

अलीगंज- थाना क्षेत्र के गांव पलरा में चोरों ने दो घरों के ताले चटकाकर दस लाख रूपए से अधिक के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया हैं। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई गई थी।

गांव पलरा निवासी प्रवेश चौहान पुत्र उदयवीर सिंह एवं इसी गांव के शैलेन्द्र सिंह पुत्र शिवराज सिंह अपने परिवारों के साथ अपने-अपने घरों में सो रहे थे। शनिवार की प्रातः जब यह लोग उठे तो देखा मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। आशंका होने पर अंदर जाकर देखा तो सामान तितर बितर पडा था और अलमारियों खुली पडी थी। प्रवेश ने बताया कि वह शुक्रवार की रात लगभग एक बजे परिवार के साथ सो गया था। उसने बताया कि चोरों ने सोने का हार, चैन, सात अंगूठी के अलावा सवा लाख रूपए की नकदी आदि की चोरी कर लिए। उसने बताया कि लगभग सात से आठ लाख से अधिक की चोरी हुई है।

वहीं शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि सोने, चूडी, मंगलसूत्र, दो चैन, कान के कुण्डल, चांदी के तोडिया के अलावा 70 हजार रूपए की नकदी सहित लगभग पांच लाख से अधिक की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच करने आई थी। इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह दोनों चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए टीम लगा दी गई थी, जल्द खुलासा किया जा•एगा।


Pratha Pratigya
Exit mobile version