एटा से अपडेट
*शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के घनिष्ठ साथी शहीद महावीर सिंह राठौर के 118 वे जन्मदिवस के उपलक्ष में अमर शहीद महावीर सिंह की प्रतिमा की स्थापना
विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती मुन्नी देवी पत्नी ठाकुर श्यामपाल सिंह निवासी अलीगंज जनपद एटा के द्वारा किया गया*
आज दिनाँक 16/09/2023 को कस्बा राजा का रामपुर में पर्यटन एबं संस्कृति मन्त्री उ0 प्र0 सरकार जयवीर सिंह की उपस्थित में प्रति बर्ष की भांति इस बर्ष भी शहीद महावीर सिंह स्मारक बालिका विद्यालय राजा का रामपुर में शहीद महावीर सिंह राठौर के 118 वे जन्मदिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बताते है कि शहीद महावीर सिंह राठौर को अंग्रेजो ने काला पानी की सजा दी शहीद महावीर सिंह राठौर ने हस्ते हस्ते काला पानी की सजा को कबूल किया और अपने देश हित के लिये सेल्यूलर जेल मे भूख हड़ताल करते हुये 17 मई 1933 को अपने देश के लिये बलिदान दे दिया ऐसे क्रांति कारी थे शहीद महावीर सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश सरकार से पर्यटन एवं संस्कृति मन्त्री जयवीर सिंह ने पूर्व चेयरमैन महावीर राठौर का माल्यार्पण कर स्वागत किया वही माननीय मन्त्री जी को प्रतीक चिन्ह बलवीर सिंह राठौर ने भेंट किया
पर्यटन एबं संस्कृति मन्त्री जयवीर सिंह ने पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह से बादा किया है कि राजा का रामपुर मै कही भी शहीद महावीर सिंह राठौर के नाम से कोई भी प्रोजेक्ट लगाने के लिये जगह को चिन्हित करें हम बादा करते है प्रोजेक्ट में जो भी खर्चा आयेगा उस की स्वीकृत हम करेंगे पर्यटन एबं संस्कृति मन्त्री माननीय जयवीर सिंह राठौर व विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने फीता काट कर शहीद महावीर सिंह की जो प्रतिमा बर्षो से इन्तजार कर रही थी उस प्रतिमा का अनावरण किया इस मौके पर महावीर सिंह राठौर पूर्व चेयरमैन राजा का रामपुर पूर्व विधायक पटियाली रज्जन पाल सिंह चौहान दिनेश गुप्ता पूर्व जिला महामंत्री भाजपा सूर्यकांत गुप्ता पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा बलबीर सिंह राठौर प्रबंधक अमर शहीद स्मारक बालिका विधालय उप प्रबंधक रनबीर सिंह राठौर,विजय कुमार मण्डल अध्यक्ष राजा का रामपुर आदि लोग मौजूद रहे