Tuesday, September 26, 2023

Hindi Diwas 2022 | Hindi Diwas , हिन्दी दिवस कब है?

Hindi Diwas 2023: हर वर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। हिन्दी दिवस मनाने की शुरुआत 14 सितम्बर, 1953 में हुई

by admin
0 comment
Pratha Pratigya

Table of Contents

Hindi Diwas 2022

हर वर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। भारत की आजादी के बाद संविधान सभा ने हिन्दी को केन्द्र ने राष्ट्रभाषा का दर्जा देने की बात की गयी। किन्तु संविधान सभा में इस लेकर विवाद शुरु हो गया क्योंकि दक्षिण भारत और कुछ अन्य राज्यों में हिन्दी भाषा का उपयोग कम किया जाता है। किन्तु भारत के अधिकतर क्षेत्र में हिन्दी भाषा बोली जाती है। इसीलिए संविधान सभा ने 14 सितम्बर, 1949 को हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा देने की घोषणा की है। इसी महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए 14 सितम्बर,1953 से हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा की गयी।

 

हिन्दी को संवैधानिक दर्जा Hindi Diwas 2022

हिन्दी भाषा संविधान की आठवीं सूची में जोड़ा गया। मूल संविधान में 14 भाषाओं को आठवीं सूची में जोड़ा गया। हिन्दी को भी मूल संविधान में जोड़ा गया था। वर्तमान में भारतीय संविधान में 8 अनुसूची में 22 भाषाओं को शामिल है। भारतीय संविधान के भाग 17 के अनुच्छेद  343(1) में बताया गया है कि राष्ट्र की राज भाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी।

हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए हिन्दी के महान लेखक भारतेन्दु हरिश्चन्द जी ने भी अथक प्रयास किया। उन्होंने हिंदी गद्य में हिंदी पर एक रचना भी की। जिसका नाम है “भाषोन्नति कैसे हो” गद्य की रचना की।

 

निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल
बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।

अंग्रेजी पढ़ि के जदपि, सब गुन होत प्रवीन
पै निज भाषा-ज्ञान बिन, रहत हीन के हीन।

निज भाषा उन्नति बिना, कबहुं न ह्यैहैं सोय
लाख उपाय अनेक यों भले करे किन कोय।

 

दीप “आशा” का हो प्रज्वलित, ज्ञान से उद्दीप्त हो,
हो उजाला सब के उर में, तिमिर मन का दूर हो…!

 

हिन्दी दिवस का महत्व Hindi Diwas 2022

हिन्दी दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को अपनी मात्र भाषा के प्रति जागरूक करना है। आजादी के बाद भारत नव-निर्मित सरकार के पास चुनौती थी कि किस भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया जाये। क्योंकि भारत में लगभग 600 से अधिक भाषा बोली जाती है। इस लिए भारत कोई राष्ट्रभाषा नहीं है। हिन्दी को राज्यभाषा का दर्जा दिया गया है।

FAQ’s

Q. हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है।


Pratha Pratigya

You may also like

Leave a Comment