*विहिप जिला बैठक में हुआ प्रखंडों की कार्यकारिणी का विस्तार*
विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा तीन सत्रों में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन ग्रीन गार्डन ठंडी सड़क पर हुआ बैठक में सभी प्रखंडों से सहभागिता रही।
बैठक का शुभारंभ राजेश कुमार प्रांत संगठन मंत्री विहीप,अरविंद सिंह चौहान प्रांत अध्यक्ष गौ रक्षा विभाग विनय राज माहेश्वरी विभाग मंत्री सुधाकर गुप्ता कार्याध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित तथा श्री राम दरबार पर माल्यार्पण कर हुई ।
प्रांत संगठन मंत्री ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी शौर्य जागरण यात्रा हेतु ग्राम स्तर तक बजरंग दल संयोजक, सह संयोजक तथा उसी ग्राम के 19 और युवा मिलाकर 21 युवाओं की बजरंग दल ग्राम टोली पूरे जिले के गांवों आगामी 2 माह तक तक खड़ी करनी है। जिनकी समीक्षा प्रखंड स्तर से रहेगी। जिसके लिए बजरंग दल 18 से 35 वर्ष आयु के सभी युवाओं का घर घर जाकर बार कोड के जरिए पंजीयन करेगा।
विभाग मंत्री विनय राज जी ने संगठन के 60 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व की उपलब्धियां व इस वर्ष षष्ठपूर्ति के रूप में 14 अगस्त को खंड स्तर तक अखंड भारत संकल्प दिवस समारोह की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
अरविंद सिंह चौहान गौ रक्षा विभाग ने समापन में कार्यकर्ताओं को संगठित होकर धर्म व राष्ट्र के लिए निज स्वार्थ त्याग कर समाज में सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी रूप में कार्य करने का संकल्प दिलाया।
बैठक का संचालन शिवांग गुप्ता जिला मंत्री ने किया साथ ही संगठन विस्तार करते हुए सौरभ सोलंकी नगर अध्यक्ष, अवधेश कुशवाहा नगर मंत्री, पीयूष कुलश्रेष्ठ नगर कार्य अध्यक्ष,हैप्पी गुप्ता सह मंत्री एटा नगर से तथा राजेश जैन सत्संग प्रमुख शीतलपुर से, शिवांकुर गुप्ता नगर संयोजक,गर्ग कुमार सह संयोजक बजरंग दल अलीगंज से , कुशल गोयल नगर संयोजक, पारस गुप्ता नगर सहमंत्री, ललित कुमार सह संयोजक जलेसर से शुकांत बघेल सह संयोजक सकीट से राजेश्वर शास्त्री प्रखंड अध्यक्ष, कर्मवीर सिंह मंत्री, पुष्पेंद्र सिंह सह संयोजक, हिमांशु विद्यार्थी प्रमुख मारहरा से नवीन दायित्वों की घोषणा की।
बैठक में उपासना सिंह दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका, एकता पुंढीर विभाग सह संयोजिका से, प्रभात कुलश्रेष्ठ विभाग समरसता प्रमुख, मोहित गुप्ता विभाग संयोजक बजरंग दल, मीनाक्षी वार्ष्णेय, ममता सिंह, मुकेश राठौर, सोनू मिश्रा, राजेश चौहान, रूपम गुप्ता, गौरव वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।